मोहाली। सेक्टर-70 में गलत दिशा से आ रही कार ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है। सेक्टर-56 निवासी शैंकी ने बताया कि वह वेरका कंपनी में ट्रक चलाने का काम करता है। जब वह सेक्टर-70 में काम खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था, तब मुख्य सड़क पर गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह फरार हो गया। शैंकी ने तुरंत अपने दोस्तों को बुलाया, उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया। संवाद