फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सैर कर रहे बुजुर्ग दंपती को कार चालक ने पीछे से मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया कार चालक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर । पीरमुछल्ला क्षेत्र में शाम के समय सैर कर रहे एक बुजुर्ग दंपति को एक कार चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और महिला को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे राहगीरों ने पंचकुला के सेक्टर- 21 में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।
बजुर्ग महिला की पहचान रानी त्रिपाठी (71) निवासी पीरमुछल्ला के रूप में हुई जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। महिला के साथ सैर कर रहे उनके पति हरी शंकर को भी हलकी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल महिला के पति हरी शंकर की शिकायत पर आरोपी अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरी शंकर ने बताया कि वह पीरमुछल्ला में रहते हैं। 8 नवंबर शाम करीब 6 बजे वह अपनी पत्नी रानी त्रिपाठी के साथ सैर कर रहा था। इस दौरान जब वे दोनों सैर करते हुए ट्राईसिटी प्लाजा के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। और टक्कर लगने से वे सड़क किनारे एक तरफ गिर गए, जबकि उसकी पत्नी कार के सामने आ गई थी। जिसे कार चालक काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।
विज्ञापन

लोगों के शोर मचाने पर कार चालक ने कार रोका और फिर एक बार देखने के बाद वह अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दर्ज करवाई। जांच अधिकारी ने बताया की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। जल्द ही कार चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें