फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मारकर कार चालक फरार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के पास सड़क पार करते समय एक युवक को तेज रफ्तार कार चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक के पिता ने राहगीरों की मदद से उसे जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ में दाखिल करवाया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भगवान सिंह पुत्र स्व. बारू सिंह निवासी गांव संगत खुर्द थाना तलवंडी साबो जिला बठिंडा ने बताया कि उनका बेटा कुलविंदर सिंह एयरोसिटी में प्राईवेट नौकरी करता था और 10 सितंबर को वह अपने बेटे से मिलने आया हुआ था।
इसी दिन शाम करीब 5 बजे वह और उसका उसका बेटा कुलविदर सिंह पैदल जा रहे थे, इसी दौरान पटियाला रोड पर टोल प्लाजा के पास सड़क पार करते हुए यह हादसा हो गया। थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता भगवान सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक और कार के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें