फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खड़ी जीप से टकराई कार, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर सोमवार को देर रात एक जीप और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एएसआई केवल कुमार ने बताया कि बरवाला रोड पर एक जीप का एक्सल टूटने के कारण जीप खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रही जेन कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने चालक निर्मल सिंह को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी केवल कुमार ने बताया कि घायल के बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें