फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। भबात क्षेत्र में काम खत्म करके घर लौट रहे बाइक सवार दो मैकेनिकों को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान सुखजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गगनदीप सिंह निवासी गांव नाभा ने बताया कि वह मैकेनिक है और सात अक्तूबर की रात करीब दस बजे सुखजीत सिंह के साथ काम से घर जा रहा था। जब वह भबात रोड पर शिवा एन्क्लेव के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से वह दोनों सड़क पर गिर गए और कोई नुकीली चीज सुखजीत के गले में लग गई। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने सुखजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें