फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सडक पर रॉन्ग साइड खड़ा कंटेनर से टकराई कार, एक की मौत, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लालड़ू। अंबाला-नारायणगढ़ हाईवे पर सोमवार को रात स्थित हंडेसरा के निकट बोडा-थोड़ा मोड पर हाईवे पर रॉन्ग साइड खड़े कंटेनर से कार के टकराने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि कार सवार अन्य चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने मृतक की पहचान रविंद्र कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र ताराचंद निवासी बसोली थाना हंडेसरा के तौर पर बताई है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए हवलदार कुलदीप सिंह ने बताया कि रविंद्र कुमार अपने चचेरे भाइयों विजय कुमार, सुमित, बंटी और एक अन्य युवक के साथ कार से गांव छज्जूमाजरा से अपने गांव बसौली आ रहा था। विजय कुमार कार चला रहा था और रविन्द्र चालक के पास वाली सीट पर बैठा था। जैसे ही रात करीब साढ़े दस बजे बोड़ा-थोड़ा मोड़ के पास पहुंचे तो कार वहां सड़क पर रॉन्ग साइड खड़े एक कंटेनर से टकरा गई। जिसके चलते कार में सवार पांचों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायलों को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले ही रविंद्र कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि अन्य चारों युवक अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई विजय कुमार के बयान पर फरार कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कंटेनर को कब्जे में लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक दो भाई थे जो हंडेसरा स्थित नाई की दुकान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें