फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ फ्लाईओवर में कार में लगी आग, सवारियां सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शुक्रवार रात फ्लाईओवर पार करते समय जाम में फंसी एक कार में आग लग गई। कार चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस दाैरान सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सवार समय रहते वाहन से बाहर निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। सवारियों को एक एंबुलेंस साथ लेकर गई। थोड़ी देर में एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। खरड़ के डीएसपी करण सिंह संधू ने बताया कि उन्होंने बचाव अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि मामले में कोई हताहत नहीं हुआ। करीब 30 मिनट बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें