फ्लाईओवर के नीचे हुए हादसे में पलटी हुई कार।
- फोटो : MOHALI
खरड़। खरड़-चंडीगढ़ रोड पर फ्रेंड्स एनक्लेव के सामने एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार दो लोगों को एक बैंक के बाहर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने कार के शीशे तोड़कर कार में बैठे दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे तब हुआ, जब खरड़ से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक लेंसर कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। फ्लाईओवर का निर्माण कर रही एल एंड टी कंपनी की क्रेन ने पलटी कार को सीधा करके रास्ते से हटाया। कार चालक ने आरोप लगाया कि सड़क के बीचोंबीच अचानक अस्थायी डिवाइडर शुरू हो जाने से यह हादसा हुआ। अंधेरा होने के कारण वह उसे देख नहीं पाया। यही नहीं सड़क निर्माण कर रही कंपनी ने न तो डिवाइडर पर कोई रिफ्लेक्टर लगा रखे थे और न ही इस बारे में कोई ट्रैफिक चेतावनी लाइट्स लगी थी।