फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। किसानों ने अजीजपुर टोल प्लाजा पर कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर मोहाली के वरिष्ठ मीत प्रधान किरपाल सिंह और ब्लॉक प्रधान लखविंदर सिंह ने कहा कि लोग राजनीतिक दलों के पीछे लगकर किसानों, जवानों व शहीदों को भूलते जा रहे हैं। पंजाब के किसान तीन महीने से दिल्ली धरने पर बैठे हैं और पंजाब सरकार चुनाव कराने में व्यस्त है। सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। इसलिए आज सरकार को जगाने और युवा पीढ़ी को 14 फरवरी के दिन की अहमियत बताने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में आसपास के गांव के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर अमरीक सिंह, यादविंदर सिंह, प्रेम सिंह, कैप्टन बंत सिंह, जग्गी कराला, तेजिंदर सिंह, सतवीर सिंह, साधु सिंह, तरलोचन सिंह और हरजीत सिंह गिल समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें