फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कजौली वाटर वर्क्स से मोहाली के नए इलाकों तक पहुंचेगा नहरी पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने अपने अधीन नए शहरी और रिहायशी इलाकों को नहरी पानी की सप्लाई से जोड़ने की दिशा में अहम कदम उठाया है। कजौली पंप हाउस के अपग्रेडेशन सींहपुर में फेज-2 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) के निर्माण और मोहाली तक राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। परियोजना के लिए डिजाइन ड्रॉइंग, डीपीआर, टेंडर डॉक्यूमेंटेशन और प्रूफ चेकिंग तैयार करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गमाडा के इस प्रोजेक्ट को शहर के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में गमाडा के कई नए सेक्टरों और विकसित हो रहे इलाकों में पानी की सप्लाई मुख्य रूप से ट्यूबवेलों के जरिए की जाती है। लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ती आबादी के कारण भविष्य में जल संकट की आशंका को देखते हुए अब इन इलाकों को नहरी पानी से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार कजौली वाटर वर्क्स से आने वाले नहरी पानी को आधुनिक तकनीक के जरिए शुद्ध कर विभिन्न सेक्टरों तक पहुंचाया जाएगा। सिंघपुर में बनने वाला नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पानी की गुणवत्ता और सप्लाई क्षमता दोनों को बेहतर बनाएगा। वहीं मोहाली तक नई राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाए जाने से पानी की आपूर्ति अधिक सुचारु और नियमित हो सकेगी। इस परियोजना से एरोसिटी, आईटी सिटी, न्यू चंडीगढ़ से जुड़े क्षेत्रों सहित गमाडा के कई नए विकसित इलाकों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। लोगों को गर्मियों में पानी की कमी और लो-प्रेशर जैसी समस्याओं से राहत मिल सकेगी। भूजल दोहन कम होने से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन



अधिकारी
इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। जल्द ही डिजाइन की प्रक्रिया पूरी होते ही अगली कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। -खुशप्रीत सिंह, एक्सईएन, गमाडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें