डेराबस्सी। प्रधान मंत्री विश्वकर्मा स्कीम के तहत लाभार्थियों के फॉर्म तस्दीक करने के लिए नए चुने सरपंचों के पहचान पत्र बनाने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर मोहाली आंशिका जैन के दिशा निर्देश पर बीडीपीओ कार्यालय में इसका आयोजन हुआ। इस दौरान सीएससी सेंटर हेड वरिंद्र पाल सिंह ने सरपंचों को जानकारी देते हुए उनके पहचान पत्र बनवाए।