डेराबस्सी। गांव कूड़ावाला में युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अंकित, सोढ़ी, अजय, हर्ष, जस्सी, मनदीप, गुरप्रीत, अभिषेक समेत पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता कमलदीप निवासी गांव कूड़ावाला ने बताया कि वह रात करीब आठ बजे दोस्त लखविंदर सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गांव बेहड़ा से कूड़ावाला जा रहा था। इसी बीच अंकित ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया और कहा कि वह लोग कृष्ण फौजी के घर मनदीप का जन्मदिन मना रहे हैं, वहां आ जाओ। वह और लखविंदर सिंह, कृष्ण फौजी के घर पहुंचे। वहां पहुंचकर देखा तो अंकित अपने दोस्त के साथ छत पर खड़ा था, जिसने उन्हें देखकर स्ट्रीट लाइट बंद कर दी। अंकित अपने दोस्तों के साथ नीचे आ गया और बिना किसी बात के मारपीट करने लगा। हमले में लखविंदर को भी चोट लगी। इसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गांव वालों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।