फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कैब का टायर फटा, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, महिला सवारी हुई चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर टैक्सी कैब का टायर फटने पर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कैब के दोनों एयर बैग खुल गए। कैब में बैठी महिला को हलकी चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बलटाना पुलिस स्टेशन में ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन

कैब चालक साहिल ने बताया कि वह सेक्टर-20 चंडीगढ़ से एक महिला सवारी को लेकर जीरकपुर की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह जीरकपुर का बड़ा फ्लाईओवर चढ़ने लगा तो अचानक टायर फट गया। वह कैब को साइड लगाने लगा तो पीछे से आ रही एक ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। इस कारण कैब घूम गई और दोनों एयर बैग खुल गए। इस दौरान गाड़ी में बैठी महिला सवारी को मुंह पर काफी चोट लगी। लोगों की मदद से उसको पास ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। शिकायत देने के बाद एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक का नंबर ट्रेस करने के लिए दे दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें