फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। डॉ. इंदर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट मोहाली नशे के दुष्परिणामों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में ट्रस्ट का 11वां सेमिनार सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडवाला डेराबस्सी में आयोजित किया गया। यह स्कूल दूरदराज क्षेत्र में स्थित है, वहां श्रमिकों और अर्धकुशल कामगारों के बच्चे अध्ययन करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के खतरों, उसके शारीरिक और मानसिक प्रभावों और मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध उपचार संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने बताया कि इस क्षेत्र में अधिकतर लोग किसी न किसी प्रकार के नशे में लिप्त हैं। इस कारण बच्चों को बचपन से ही नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है। सेमिनार में रिटायर्ड लेक्चरर पारस राम मित्तल और अंडर सेक्रेटरी (आर) दलबीर सिंह ने भी विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें नशे मुक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान फिल्म शो, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और इंटरेक्टिव लेक्चर भी आयोजित किए गए, जिन्हें बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से देखा और सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें