फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आईएएस का फेसबुक मैसेंजर अकाउंट हैक कर शातिरों ने ठग लिए 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आईएएस अजोय शर्मा का फेसबुक मैसेंजर अकाउंट हैक कर 60 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन ठगों ने आईएएस अजोय शर्मा का नाम इस्तेमाल किया और रिटायर्ड पीसीएस को सीआरपीएफ कैंप जालंधर के अधिकारी की मदद करने के नाम पर ठग लिया। इस मामले में स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के रहने वाले रिटायर्ड पीसीए दविंदर सिंह सरोयान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। रिटायर्ड पीसीएस दविंदर सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को उसे शाम को पंजाब के सीनियर आईएएस अफसर अजोय शर्मा के फेसबुक मैसेंजर अकाउंट से उसे एक मैसेज मिला। वह अजोय शर्मा को लंबे समय से जानता है इसलिए उसने मैसेज को पढ़ा। मैसेज में दविंदर सिंह से उसका मोबाइल नंबर मांगा जो उन्होंने नंबर भेज दिया। थोड़ी देर बाद एक और मैसेज आया कि सीआरपीएफ कैंप से उनका एक दोस्त संतोष कुमार उन्हें कॉल करेगा.. ठीक है। वह सीआरपीएफ अधिकारी है, उसकी ट्रांसफर हो गई है। उसे उनका नंबर भेजा है। वह अपना फर्नीचर सस्ते में बेच रहा है अगर वह चाहे तो खरीद ले। इसके बाद उसने सामान खरीदने के लिए उसे 60 हजार रुपये भेज दिए। बाद में 21 हजार 500 रुपये और जमा करवाने के लिए कहा गया। उन्होंने तुरंत आईएएस अजोय शर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानते और उनका फेसबुक अकाउंट हैक किया गया है। इसके बाद में उन्होंने साइबर पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें