लालडू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा के निकट एक तेज रफ्तार बस का संतुलन बिगड़ने से खदानों में जा गिरी। जिसके चलते बस में सवार लोग बाल बाल बच गए और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरियाणा डिपो की बस सुबह चंडीगढ़ से फतेहाबाद के लिए तेज रफ्तार से जा रही थी जैसे ही बस दप्पर टोल प्लाजा से पहले ग्लास पैलेस घोलू माजरा निकट पहुंची तो किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करते समय बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पास के खदानों में जा घुसी। गनीमत यह रही की बस पलटने से बच गई। हादसे के समय बस में करीब 35 सवारियां मौजूद थी। जिन्हें मामूली चोटें आई है। बस चालक ने हादसे के तुरंत बाद सवारियों को दूसरी बस में बिठाकर रवाना कर दिया और मौके से गायब हो गया। हादसे की बाद दप्पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों की टीम ने बस को क्रेन द्वारा खदानों से बाहर निकाला