फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पराली की नाड़ जलाई, दो किसानों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डीसी मोहाली के निर्देशों की उल्लंघन करने और पराली की नाड़ को आग लगाने के आरोप में सोहाना पुलिस ने दो किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान निर्मल सिंह और गुरमुख सिंह दोनों निवासी बठलाना के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ कांस्टेबल ज्ञान सिंह के बयान पर बीएनएस की धारा-223 के तहत केस दर्ज किया गया है। ज्ञान सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ एचपी पेट्रोल पंप के सामने पंजाबी ढाबे पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि निर्मल सिंह और गुरमुख सिंह दोनों गांव के बाहर अपने खेतों में पराली की नाड को आग लग रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जब रेड की तो पराली की नाड को आग लगी हुई थी। पुलिस ने डीसी मोहाली के निर्देशों की उल्लंघना करने के आरोप में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें