सेहत मंत्री का पुतला जलाकर नारेबाजी करते हुए लोग।
- फोटो : MOHALI
कुराली। शहर के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर को अपग्रेड करके अस्पताल का दर्जा देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे लोगों ने रोष मार्च निकालकर सेहत मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू का पुतला जलाया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
हड़ताल के आठवें दिन नौजवानों का जत्था रणजीत सिंह काका के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठा। रणजीत सिंह काका ने कहा कि शहर के अस्पताल में क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोग सेहत सुविधाएं लेने के लिए आते हैं। इस मौके पर एसजीपीसी मेंबर और अकाली दल के जिला प्रधान चरणजीत सिंह चन्ना कालेवाल, आप पार्टी के नेता हरीश कौशल, आंगनबाड़ी यूनियन की जिला प्रधान बलजीत कौर रकौली और बलविन्द्र कौर धनौडा सहित अन्य उपस्थित थे।