डेराबस्सी। मुबारकपुर के एक बंद पड़े घर से चोरों ने गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। घर की मालकिन रजनी ने बताया कि वह 26 नवंबर को घर को ताला लगाकर सोलन गए थे। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हो गए। उन्होंने अलमारियां तोड़ीं और लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान चोरी कर लिया। वे मंगलवार को वापस आए तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। चौकी इंचार्ज मुबारकपुर कुलवंत सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।