फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बुलेट मोटरसाइकिल चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़-लांडरा रोड पर कैंटर की चपेट में आकर एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। इसकी पहचान सरताज के रूप में हुई है और वह अपने परिवार में इकलौता बेटा था। खरड़ पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी चमकौर सिंह ने कहा कि सरताज अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर पर दोस्त अनिल को बैठाकर गांव लाडला की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक कैंटर ने ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल को साइड मार दी। इसमें मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठा अनिल दूसरी ओर जा गिरा और सरताज कैंटर की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने सरताज को उठाकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने अनिल के बयान पर आरोपी कैंटर चालक सुरिन्दर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सरताज वेरका मिल्क प्लांट में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें