फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ही मिनटों में चुराई बुलेट मोटरसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर के वीआईपी रोड से बाइक चोर गिरोह ने लॉक तोड़कर रॉयल इनफील्ड बुलेट चोरी कर लिया। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जीरकपुर शहर में इन दिनों बाइक चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बाइक चाहे घर के सामने खड़ी हो या दफ्तर के, पब्लिक प्लेस पर हो या प्राइवेट बेखौफ चोर हर जगह से बाइक उड़ा ले जा रहे हैं।
ताजा मामला जीरकपुर क्षेत्र की ट्यूलिप हाइट्स सोसाइटी के सामने पीजी के बाहर खड़ी बुलेट बाइक की चोरी का है। चोर बड़ी आसानी से बाइक लेकर फरार हो गया लेकिन चोरी की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को दी शिकायत में जम्मू के रहने वाले सुरिंदर कुमार ने बताया कि उनका लड़का सचिन (21) बनूड़ के नजदीक स्वामी विवेकानंद कॉलेज में पड़ता है। उसने 24 फरवरी 11 बजे रात अपना बुलेट नंबर जेके 02 बीसी 6599 ट्यूलिप हाइट्स वीआइपी रोड के सामने पीजी के नीचे खड़ा किया था। रात को उसे भूख लगी तो वह रात 12:20 पर नीचे आया तो उसका मोटरसाइकिल वहां से गायब था। जब उसने सीसीटीवी चैक किया तो एक व्यक्ति मोटरसाइकिल का ताला तोड़कर उसे खींच कर ले जा रहा था। उसके बाद एक व्यक्ति एक्टिवा पर आया और उसने बुलेट को पीछे से पैर से धक्का लगाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें