फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। वीरवार रात लगभग दो बजे दशमेश नगर में घर के बाहर खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। घर के बाहर और गली में अनेक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद दो चोर बिना किसी डर के बिना मुंह ढके एक बाइक पर आए और गली में एक चक्कर लगाने के बाद मोटरसाइकिल का लाक तोड़कर अपने साथ ले गए। दशमेश नगर के निवासियों ने बताया कि उनकी गली में पिछले दो सप्ताह में बाइक व स्कूटर चोरी की यह लगातार छठी घटना है। एक ही गिरोह के लोग लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। खरड़ सिटी पुलिस के थाना अध्यक्ष अजितेश कौशल ने अपील की है कि छुट्टियों के दौरान घरों से जाने वाले लोग अपने घरों में सोने के आभूषण, नकदी व अन्य कीमती सामान न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें