कुराली....सड़क हादसे में मारे गए युवकों की फाइल फोटो
- फोटो : MOHALI
कुराली। कुराली-सिसवां रोड पर हुए एक सड़क हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बड़ौदी टोल प्लाजा के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक बुलेट मोटरसाइकिल की मिनी ट्रक के साथ टक्कर हो गई।
जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर-12 निवासी नरेन्द्र सिंह और वार्ड-2 निवासी मोहित धीमान दोनों युवक अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुराली की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान बडौदी टोल प्लाजा के पास उनका बुलेट मोटर साइकिल सड़क पर खडे़ एक मिनी ट्रक के साथ जा टकरा। इस हादसे में नरेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोहित धीमान ने अस्पताल जाकर दम तोड़ दिया।
कुराली पुलिस चौकी के एएसआई ने बताया कि पुलिस ने मिनी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कुराली....सड़क हादसे में मारे गए युवकों की फाइल फोटो- फोटो : MOHALI