फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बुलेट ने मारा कट, बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव कंबाली से कोर्ट कांप्लेक्स जा रहे बाइक की बुलेट से टक्कर हो गई। हादसे में सुरिंदर सिंह बुरी तरह घायल हो गया। सुरिंदर सिंह को जब इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सुरिंदर सिंह के भाई निरवैर सिंह के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में निरवैर सिंह ने बताया कि उसका भाई सुरिंदर सिंह गांव कंबाली से कोर्ट कांप्लेक्स के लिए निकला था। वह दोपहर करीब 1 बजे लाइट पॉइंट पर पहुंचा तो साथ से निकल रहे बुलेट सवार ने कट मार दिया। इस कारण वह बाइक सहित जमीन पर गिर गया। उसे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें