फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में काजवे का निर्माण बंद

Mon, 12 Sep 2016 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
बिल्डिंग गिराने के दौरान हादसा - फोटो : amarujala bureau meerut
विज्ञापन
पंजाब सरकार चाहे कितना भी दावा करे कि विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन फंड की कमी के कारण डेराबस्सी हलके में कई प्रोजेक्ट अटके पड़े हैं। ऐसा ही गांव मुबारिकपुर रेस्ट हाउस के पास घग्गर नदी पर पीडब्लूडी की ओर से बनाए जा रहे काजवे का काम फंड की कमी के कारण रुक गया है। काजवे निर्माण करने वाली कंपनी का सरकार ने एक करोड़ रुपये की पेमेंट रोक दी गई है। इस कारण ठेकेदार ने काम बीच में ही बंद कर दिया है। बता दें कि काजवे का निर्माण काम शुरू करवाते समय हलका विधायक एनके शर्मा ने दावा किया था कि इस काम कुछ ही महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि घग्गर पर काजवे बनने की योजना स्व. कैप्टन कंवलजीत सिंह ने बनाई थी। उन्होने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दिला दी थी, लेकिन उनकी मौत के बाद यह प्रोजेक्ट लटक गया था। वर्ष 2012 में पीडब्लूडी ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए फाइल पंजाब सरकार के पास भेजी थी। लेकिन फंड की कमी के कारण सरकार ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उस समय विभाग ने इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को कंस्ट्रक्शन ऑफ काजवे घग्घर नदी सेक्शन डेराबस्सी से ढकौली नाम दिया था। इसके बाद विधायक एनके शर्मा ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाते हुए निर्माण काम शुरू करवाया था।

निर्माण कंपनी के ठेकेदार संदीप ने कहा कि कंपनी ने प्रोजेक्ट के बजट के अनुसार आधा काम कर दिया है, लेकिन पेमेंट सही समय पर नहीं मिलने के कारण काम धीमा हो गया था। आउट स्टैंडिंग पेमेंट एक करोड़ रुपये हो जाने पर  कंपनी ने काम बंद कर दिया है। अब कंपनी को पैसे जारी होने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
पीडब्लूडी के जेई शीतल सिंह ने बताया कि यह प्रोजेक्ट करीब 3 करोड़ 21 लाख रुपये का है। निर्माण कार्य आरआईपीएल कंपनी को दिया गया है। 47 लाख रुपये की पहली किस्त ठेकेदार को जारी कर दी गई है। ठेकेदार द्वारा किए गए करीब 45 प्रतिशत काम के हिसाब से ठेकेदार की पेमेंट डेढ़ करोड़ रुपये होती है। इससे से एक करोड़ रुपये की पेमेंट रुक जाने से करीब दो महीने पहले ठेकेदार ने काजवे का काम बंद कर दिया था। विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रोजेक्ट के संबंध में राशि जारी कर दी जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब तीन महीने का काम अभी पेंडिंग है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें