फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर ने आरडब्लूए प्रधान के खिलाफ एसएसपी को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। विक्टोरिया हाइट्स के बिल्डर सन्नी गर्ग ने आरडब्ल्यूए व ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान पर अपने पद का गलत इस्तेमाल कर उनको ब्लैकमेल करने करने आरोप लगाया है। बिल्डर ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले सुखदेव चौधरी ने उनसे फ्लैट का सौदा किया था, लेकिन वह एग्रीमेंट को पूरा नहीं कर पाया और सौदा पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इसके बाद से सुखदेव चौधरी उनके पीछे पड़ गया और उनको बदनाम करने लगा हुआ है। वह सोशल मीडिया पर उनकी कंपनी के खिलाफ झूठी अफवाएं फैला रहा है और जब उसे ऐसा करने से रोका गया तो वह इसके बदले पैसों की मांग करने लगा है। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी मोहाली को दी है और बदनाम करने व ब्लैकमेल करने को लेकर कोर्ट में भी केस डालकर इंसाफ की मांग की है। सन्नी गर्ग ने बताया कि उनकी ओर से बनाई कमेटी कहीं भी रजिस्टर्ड नहीं करवाई गई है।
मुझ पर लगाए आरोप बेबुनियाद : प्रधान
इस संबंध में आरडब्ल्यूए ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखदेव चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उस पर जो आरोप लगाए हैं वह बेबुनियाद हैं। उसने पुलिस में भी शिकायत दी है, जब उसकी तसल्ली नहीं हुई तो उसने डेराबस्सी कोर्ट में दो केस डाले हैं, जिनके सम्मन मुझे मिल गए हैं और मैं कोर्ट की लड़ाई लड़ूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि सोसाइटी बिल्डर ने सरकारी फीस नहीं भरी है, फीस पूरी भरवाने की लड़ाई मैं लड़ता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें