फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2020-21 का बजट पास, कांग्रेसी पार्षदों ने किया बायकाट

विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2020-21 का बजट पास, कांग्रेसी पार्षदों ने किया बायकाट
विज्ञापन

क्रासर - नगर निगम की तरफ से सालाना बजट में नहीं लगाया कोई टैक्स
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। नगर निगम की ओर से बुधवार को साल 2020-21 का जो बजट पास किया गया है, इसे चुनावी बजट भी कहा जा सकता है। इस बजट में किसी तरह कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। वहीं, बजट में आम लोगों को राहत देने की कोशिश की गई। हालांकि बजट के दौरान कांग्रेसी पार्षदों ने हंगामा भी किया। उनकी दलील थी कि बजट को पास करने से पहले उस पर चर्चा होनी चाहिए। यह लोगों के साथ धक्केशाही है। हालांकि सत्ताधारी अकाली दल-बीजेपी ने बजट को पास करवा दिया। इसके बाद कांग्रेसी पार्षदों ने मीटिंग का बायकाट कर दिया। हालांकि इसके तुरंत बाद हुई दूसरी मीटिंग में वह सारे शामिल भी हुए।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने मोहाली निगम की ओर से इस बार महानगरों की तर्ज पर बजट तैयार किया गया है। इसमें बाहर से आने वाली ग्रांटों को भी बजट का हिस्सा बनाया गया है। इसमें गमाडा से आने वाली सौ करोड़ और केंद्र की स्कीमों से आने वाली 30 करोड़ की ग्रांट शामिल है। निगम अधिकारियों के अगले वित्तीय साल में आमदन में पंजाब म्यूसिंपल फंड से 66 करोड रुपये, बिजली के टैक्स से 7.5 करोड़ रुपये, एडिशनल एक्साइज ड्यूटी से 3 करोड, प्रॉपर्टी टैक्स 28 करोड़ रुपये, किराए और तहबाजारी से 60 लाख रुपये, कम्युनिटी सेंटरों की बुकिंग से 60 लाख , विज्ञापन से 11 करोड़ रुपये, वाटर एंड सीवरेज फीस 1.1 करोड़ रुपये, लाइसेंस फीस 3 लाख रुपये, कैटल पाउंड के 10 लाख रुपये, स्टाल फीस एक लाख रुपये, बिल्डिंग एप्लीकेशन फीस 75 लाख रुपये, गमाडा से सिक्योरिटी और नॉन कंस्ट्रक्शन फीस एक करोड़ रुपये, मिलीजुली आमदन पर 1.23 करोड़ के अलावा 15वें वित्तीय कमिश्नर ग्रांट पांच रुपये, सीवरेज नेटवर्क की नई तैयारी के लिए 11 करोड़ रुपये की ग्रांट और वाटर सप्लाई स्कीम के लिए 7 करोड़ की ग्रांट मिलनी है। इसके अलावा गमाडा की तरफ से नगर निगम को सौंपे गए कैपिटल वर्क के सौ करोड़ रुपये आए हैं। यह रकम कुल 244.21 करोड़ रुपये बनती है। मीटिंग में बजट को रीएप्रोप्रिएट करने की मंजूरी दी गई। इस मौके पर कांग्रेसी पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई भरती के लिए प्रस्ताव पास
इस दौरान हुई दूसरी मीटिंग में ड्राइवरों, लाइब्रेरियों समेत कई करीब डेढ़ सौ पदों की भरती के लिए मंजूरी दी गई। यह भरती प्रक्रिया चंडीगढ़ के एक नामी संस्था के सहयोग से की जाएगी। भरती प्रक्रिया अंग्रेजी के साथ पंजाबी भाषा में भी होगी। यह मुद्दा पार्षद सुखदेव पटवारी ने उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि भरती प्रक्रिया का टेस्ट पंजाबी भाषा में होना चाहिए। इसके अलावा भरती प्रक्रिया आयोजित करने वाली कंपनी टेस्ट के रेट काफी ज्यादा रखे हुए हैं। ऐसे में कमिश्नर को कंपनी से मीटिंग कर रेट कम करवाने के लिए अधिकार दिए गए हैं।
---बॉक्स
मीटिंग में इन प्रस्तावों पर भी लगी मोहर
पंजाब म्युनिसिपल बिल्डिंग बाइलॉज-2018 में जरूरी संशोधन करना
गीला व सूखा कूड़ा अलग करने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित करना
शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम अधीन आए 13 कामों के 54.11 लाख रुपये समेत ब्याज की रकम पीआईडीबी को वापस करना
नगर निगम में मौजूदा डपिंग ग्राउंडउ को रैमीडेशन करने संबंधी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें