फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बृजपाल व शेट्टी गांव झामपुर में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर करने वाले थे फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार नारायणगढ़, अंबाला (हरियाणा) निवासी बदमाश बृजपाल और प्रदीप उर्फ शेट्टी झामपुर के प्रॉपर्टी डीलर को डराने के लिए उसके घर पर फायरिंग करने आए थे। कनाडा में बैठे गैंगस्टर प्रिंस चौहान ने दोनों को यह जिम्मा दिया था। दोनों को यह निर्देश थे कि प्रॉपर्टी डीलर को को सिर्फ डराना है, किसी को जान से नहीं मारना है। यह खुलासा बृजपाल और शेट्टी ने पुलिस पूछताछ में किया।पूछताछ में यह खुलासा भी हुआ कि बृजपाल और शेट्टी के अलावा और भी बदमाश गैंगस्टर प्रिंस चौहान के संपर्क में हैं, जो उसके इशारे पर वारदात को अंजाम देते हैं। बृजपाल और शेट्टी पहले भी उन लोगों के साथ एक दो वारदात कर चुके हैं। दोनों बदमाशों ने पुलिस को अपने साथियों के बारे में कुछ इनपुट भी दिए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही पुलिस कुछ और बदमाशों को गिरफ्तार कर सकती है। यह भी पता चला है कि झामपुर में फायरिंग के बाद आरोपी दो और बड़ी वारदात करने वाले थे। उन्हें दो और नामी कारोबारियों के घर पर फायरिंग का जिम्मा सौंपा गया था।
विज्ञापन

गैंगस्टर प्रिंस चौहान और सुखप्रीत बुड्ढा दोनों सीधे संपर्क में हैं। प्रिंस इस समय कनाडा में हैं। बुड्ढा उससे अपने काम करवाता है। प्रिंस पंजाब में मौजूद अपने लोगों से वारदात कराता है। प्रिंस अपने साथियों के लिए हथियार, वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन और उनके छिपने के ठिकानों का बंदोबस्त भी करता है। बृजपाल और शेट्टी का कड़ी सुरक्षा में सिविल अस्पताल फेज-6 में इलाज चल रहा है। बृजपाल के पैर में तीन और शैट्टी के पैर में दो गोलियां लगीं थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें