फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को अगवा करने वाला निकला प्रेमी, सोहाना थाने में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर नजदीकी एक गांव में शनिवार दोपहर उस समय माहौल गर्मा गया, जब फिल्मी स्टाइल में कार सवार कुछ व्यक्ति एक युवती को हथियारों के बल पर दिनदहाड़े उसके घर से उठाकर ले गए। गांव के एक व्यक्ति ने लड़की को बचाने के लिए आरोपियों की कार का पीछा तक किया। लेकिन आरोपी लड़की को लेकर भागने में कामयाब रहे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। इसी बीच लड़की ने अपने परिजनों को फोन करके बताया कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई है और अब शादी करके ही आएगी। हालांकि पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर सोहाना थाने में आरोपी राजा निवासी मोगा समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर के साथ लगते गांव की एक 19 साल की लड़की का एक युवक से करीब पौने तीन महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया से शुरू हुई थी। फिर दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर लिए और रोजाना घंटो लंबी बातें होने लगी। वहीं, दोनों शादी करना चाहते थे।
वहीं लड़के के परिजनों ने इस संबंध में लड़की के परिवार वालों से शादी की बातचीत भी की थी। सूत्रों से पता चला है कि लड़की की एक रिश्तेदार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इस वजह से दोनों के रिश्तों में दूरी आ रही थी। इसके बाद लड़के ने लड़की को उसके घर से ले जाने की योजना बनाई। शनिवार दोपहर वह अपने कुछ साथियों सहित लड़की के घर पहुंचा और साथ ही अपने साथ कार में बैठाकर लड़की को ले गया। यह देखकर गांव वालों को लगा कि लड़की को अगवा कर लिया गया है। उन्होंने तुरंत कार पीछा शुरू कर दिया और करीब दो किलोमीटर तक एक दुकानदार ने पीछा भी किया। इसके बाद उसने कार के पर हमला कर शीशा भी तोड़ दिया। लेकिन इसके बावजूद कार सवार भागने में कामयाब रहे। दुकानदार ने कार का नंबर नोट कर लिया था। इसके बाद लड़की को अगवा करने का आरोपी पकड़ा गया। जिससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी। सोहाना थाना पुलिस ने आरोपी राजा समेत चार लोगों पर अपहरण का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें