फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को लूटने की कोशिश के आरोपी दोनों पुलिस मुलाजिम गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी में एक कारोबारी के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे लूटने की कोशिश करने के आरोपी दोनों पुलिस मुलाजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्दी को शर्मसार करने वाले इन दोनों आरोपियों का तीसरा साथी एक सुरक्षा कर्मी अभी फरार है। उसे ही इस वारदात का मास्टर माइंड बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी मोहाली सतिंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर-71 में रहने वाले जेटीपीएल कंपनी के वाइस प्रेजीडेंट के घर में लूट के इरादे से घुसे एएसआई रशप्रीत सिंह और सिपाही दविंदर सिंह को निलंबित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ के बाद ही दोनों की पहचान होने के बाद मंगलवार को ही दोनों को निलंबित कर दिया गया था। इन दोनों की तलाश में पुलिस टीमें तैयार कर दबिश शुरू कर दी गई थी और बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर थाना मटौर में केस दर्ज किया गया था। दोनों पुलिस मुलाजिमों के नाम वर्दी पर लगी नेम प्लेट से पता चल गए थे। लेकिन तीसरे आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी। दोनों आरोपियों से पूछताछ में तीसरे आरोपी सुरक्षा कर्मी की पहचान गांव संभालकी निवासी विकास शर्मा के रूप में हुई है। विकास ने ही दोनों आरोपी पुलिस मुलाजिमों को जेटीपीएल कंपनी के वाइस प्रेजीडेंट नरेश खन्ना के बारे में जानकारी दी थी। उसने पुलिस मुलाजिमों को बताया था कि नरेश खन्ना ही कंपनी का काम संभालता है और उसके घर में मोटी रकम रखी होती है। यह जानकारी मिलते ही तीनों ने मिलकर नरेश खन्ना को डराने के लिए उसके साथ मारपीट कर लूटने की योजना बनाई थी। इस इरादे से ही तीनों सोमवार रात करीब साढे़ 9 बजे नरेश खन्ना के घर में घुस गए थे। घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी तीसरे आरोपी विकास शर्मा की लाइसेंसी पिस्तौल है। पुलिस अब विकास शर्मा की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। एसएसपी ने कहा कि वारदात के तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वारदात सोमवार रात सेक्टर-71 में रहने वाले नरेश खन्ना के घर पर रात करीब साढे़ 9 बजे हुई थी। खन्ना जेटीपीएल सिटी कंपनी के वाइस प्रेजीडेंट हैं। मास्क लगाकर वर्दी में दो पुलिस मुलाजिम उनके घर में घुस गए और मारपीट कर लूटने की कोशिश की थी। इस वारदात में नरेश को गंभीर चोटें भी आईं थीं, उसने दोनों की पुलिस वर्दी पर लगी नेम प्लेट से उनके नाम की पहचान की थी। नरेश ने एसएसपी को बताया कि सोमवार रात उनके घर का इनवर्टर अचानक खराब हो गया और घर की बिजली बंद हो गईं। उनका बेटा प्रणव जैसे ही बाहर आंगन में इनवर्टर चेक करने आया तो तभी पुलिस की वर्दी में दो अनजान लोग उनके घर में घुस गए, दोनों ने मास्क पहने थे। घर के बाहर एक स्विफ्ट कार खड़ी थी, जिसमें एक व्यक्ति मौजूद था। पंजाब पुलिस की वर्दी में एक मुलाजिम ने खुद को एक्साइज विभाग का डीएसपी बताते हुए नरेश खन्ना पर पिस्तौल तान दी और ड्राइंग रूम का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके साथ ही दोनों ने सोने के गहने और नकदी उनके हवाले करने को कहा। खन्ना ने बताया कि उन्हें शक हुआ तो उन्होंने दोनों से सर्च वारंट और अपने पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा तो दोनों ने खन्ना के साथ मारपीट शुरू कर दी। नरेश ने बताया कि दविंदर सिंह ने उनके हाथ पकड़ लिए और हर्षदीप सिंह ने उनके सिर पर पिस्तौल की बट से कई वार किए। इसके बाद दोनों खन्ना को घायल कर और उनके बेटे प्रणव का मोबाइल फोन छीनकर घर के खड़ी स्विफ्ट कार से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें