फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: खरड़ तहसील कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान

Fri, 09 Jan 2026 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़

सार

खरड़ तहसील कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत माैके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
विज्ञापन
खरड़ तहसील कांप्लेक्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरड़ तहसील कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत माैके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
विज्ञापन




खरड़ तहसील कार्यालय की आधिकारिक मेल पर धमकी मिलने के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

एक दिन पहले कई अदालतों को मिली थी धमकी

इससे पहले पंजाब में वीरवार को एक साथ कई जिलों की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। 

फिरोजपुर, मोगा, मानसा, लुधियाना, मोहाली और रोपड़ सहित छह जिलों में कोर्ट परिसरों को खाली कराकर पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। सभी जगह एहतियातन चेकिंग की गई। सभी जगह जांच के बाद किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

फिरोजपुर में छावनी स्थित कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की सूचना सरकारी ईमेल पर मिलने के बाद पुलिस ने परिसर सील कर दिया। डॉग स्क्वॉड से हर कोने की जांच की गई। एसपी मनजीत सिंह के अनुसार दोपहर तक जांच चली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बार एसोसिएशन ने पुष्टि की कि धमकी मेल के जरिये आई थी।

मोगा में जिला सेशन जज के आधिकारिक ईमेल पर धमकी मिलने के बाद सुबह करीब 10 बजे कोर्ट खाली कराया गया। एसएसपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग व बम स्क्वॉड ने सघन तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मानसा में जज को बम से उड़ाने की धमकी

मानसा में जिला सत्र न्यायाधीश को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। मानसा, बुढलाडा और सरदूलगढ़ की अदालतें खाली कर दी गईं। दोपहर तीन बजे तक कामकाज ठप रहा। डीएसपी पुष्पिंद्र सिंह ने बताया कि ईमेल भेजने वाले की जांच जारी है। लुधियाना में भी जिला कचहरी को खाली कराकर चेकिंग कराई गई। फरीदकोट में कोई धमकी नहीं मिली फिर भी डॉग स्क्वॉड के साथ रूटीन सर्च अभियान चलाया गया। कई जगह अदालतों का कामकाज प्रभावित हुआ। पुलिस के अनुसार सभी धमकियों की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें