जीरकपुर। एयरोसिटी रिंग रोड पर मैक-डी चौक के नजदीक जंगल एरिया में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। किसान धरने में शामिल एक व्यक्ति जब जंगल एरिया की तरफ पेशाब करने गया तो सफेदे के पेड़ के नीचे शव देखकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
जांच अधिकारी थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान चिमन (30) निवासी गांव बास्तली करनाल के रूप में हुई है। उसके परिजनों से संपर्क कर सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक सदस्यों के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं मिला है। आशंका है कि चिमन की मौत हृदय गति रुकने की वजह से हुई होगी। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।