फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: न्यू चंडीगढ़ में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। न्यू चंडीगढ़ इलाके में एयरफोर्स स्टेशन के पास खेतों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। सहायक उपनिरीक्षक अग्रेज सिंह के अनुसार, शव लगभग 6 से 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शरीर पर चोट या कट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। उसने नीले रंग की पैंट और काले रंग की कमीज पहनी हुई थी। शव के पास से पहचान संबंधी कोई वस्तु बरामद नहीं हुई। मुल्लांपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक खरड़ सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें