फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: निर्माणाधीन मकान से 28 वर्षीय युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। स्वास्तिक विहार के पीछे एक निर्माणाधीन मकान से पुलिस ने 28 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान चंडीगढ़ निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन




पुलिस को 13 सितंबर को डायल 112 से सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी फैलने पर मृतक के भाई वीरेंद्र कुमार ने शव की शिनाख्त की। परिजनों के बयान और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे प्राकृतिक मौत मान रही है। उनका कहना है कि रवि कुमार बीमारी से पीड़ित था। परिजनों ने बताया कि रवि कुमार पिछले एक साल से जीरकपुर में ड्राइविंग का काम करता था। वह अक्सर बीमार रहता था। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें