कुराली। निहोलका रोड पर सिसवां नदी के पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए खरड़ मोर्चरी में रखवाया है। कुछ लोग कैलाश धाम की ओर जा रहे थे जब उन्होंने नदी में शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले दिनों सिसवां नदी में पानी का बहाव तेज था। प्रारंभिक आशंका है कि व्यक्ति तेज बहाव में बहकर यहां पहुंचा और झाड़ियों में फंस गया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस 24 घंटे के लिए शव को खरड़ मोर्चरी में रखकर पहचान के प्रयास कर रही है।