फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नदी में मिले शव की हुई पहचान, कार समेत डूब गया था राजस्थान निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। पटियाला की राव नदी में गांव टांडा करोरा के नजदीक मंगलवार को एक अज्ञात शव और और क्षतिग्रस्त वेन्यू कार बरामद हुई थी। बारिश के कारण पटियाला की राव नदी में अचानक पानी ज्यादा आ जाने से यह व्यक्ति कार समेत डूब गया था। इसकी पहचान संदीप यादव पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव मोमनपुर, तहसील बहरोड़ जिला कोटपुतली बहरोड़ राजस्थान के रूप में हुई है। नदी में तेज बहाव के कारण व्यक्ति कार समेत पानी में डूब गया था। उसके शव को सरकारी अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवाया गया था। इसके बाद मृतक की पहचान करने के लिए उसके परिजनों को सूचित करके बुलाया गया था। परिजनों ने वीरवार को अस्पताल में आकर मृतक शव की पहचान कर ली है। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर मृतक के शव को उसके भाई रितेश कुमार को सौंप दिया है। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। जो बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें