फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध खनन रोकने के लिए लगेंगे रात में नाके, प्रशासन ने सात टीमों का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। जिले में माइनिंग माफियाओं के बढ़ते जंजाल को रोकने के लिए अब जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले में अवैध माइनिंग रोकने के लिए अब रात में नाके लगाए जाएंंगे। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को यह निर्णय लिया गया है। एडीसी (जे) विराज एस तिड़के ने बताया कि माइनिंग माफिया पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने सात टीमें गठित कर दी हैं। इनमें से तीन टीमें सब डिवीजन खरड़, तीन टीमें सब डिवीजन डेराबस्सी और एक मोहाली में शामिल हैं। अधिकारियों को रात में माइनिंग रोकने के लिए चेकिंग करने के आदेश दिए हैं। माइनिंग माफिया पर शिकंजा कसने के लिए दिनरात टीम को अलर्ट कर दिया है। जनवरी से अप्रैल तक ये टीम रोज चेकिंग कर उनको रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

इसके लिए कई विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई हैं ताकि अवैध माइनिंग रोकी जा सके। टीमों को सुनिश्चित करने को कहा है कि अवैध माइनिंग से संबंधित मामला दर्ज करते समय वाहन का नंबर, उसके मालिक का नाम भी एफआईआर में शामिल किया जाए। इसके साथ आरटीओ के साथ तालमेल कर इस्तेमाल किए जाने वाले टिप्पर, जेसीबी पोकलेन, ट्रैक्टर ट्राली आदि की जानकारी डाटाबेस में ली जाए। बता दें कि मोहाली में माइनिंग माफिया काफी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें