फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गैस सिलिंडरों की काला बाजारी से शहर परेशान, 4000 तक पहुंची कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में इन दिनों काॅमर्शियल गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत और काला बाजारी का मामला सामने आ रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि जो सिलिंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वह अब 3500 से 4000 रुपये तक में बेचा जा रहा है। इस वजह से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा चलाने वाले दुकानदारों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि न तो गैस की बुकिंग हो रही है और न ही समय पर सप्लाई मिल रही है।
विज्ञापन

फेज 2 के एक दुकानदार मोहित मनोचा ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, जबकि गैस एजेंसी संचालक फोन तक नहीं उठा रहे। मजबूरी में उन्हें महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन का दावा है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के चलते ब्लैक मार्केटिंग बढ़ रही है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए और ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें