फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बीकेयू लखोवाल डेराबस्सी ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। भारतीय किसान यूनियन लखोवाल ब्लॉक डेराबस्सी ने बुधवार को टोल प्लाजा दप्पर के पास पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी के दौरान संगठन के जिला महासचिव जगतार सिंह झरमड़ी ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार वर्तमान में पंजाब को दोनों हाथों से लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दिल्ली की जनता द्वारा नकार दी गई आम आदमी पार्टी का नेतृत्व इस समय पंजाब पर पूरी तरह से राज कर रहा है और पंजाब सरकार ने भी इस समय केजरीवाल टीम का मुखौटा पहन रखा है। जगतार सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार इस समय पूरे पंजाब में लैंड पूलिंग स्कीम के तहत पंजाब के किसानों को बर्बाद करना चाहती है। इस मौके पर काफी किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें