फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डीए महाहड़ताल को भाजपा का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान को लेकर 27 अगस्त को प्रस्तावित महाहड़ताल और सामूहिक आकस्मिक अवकाश को भाजपा जिला मोहाली ने समर्थन दिया है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी और पेंशनर अपने जायज हक की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार भुगतान में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देशों के बावजूद डीए का भुगतान न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वशिष्ट ने पंजाब सरकार से लंबित डीए का जल्द भुगतान कर न्यायालय के आदेश लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारियों और पेंशनरों के संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें