खरड़। भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ की ओर से भाजपा की केंद्र सरकार में 11 साल पूरे होने के मौके पर खरड़ में एक कैंप लगाया। भाजपा पंजाब के खजानची सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि हमें ऐसे कैंपों का लाभ उठाना चाहिए। सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक भलाई स्कीमों का लाभ हम कार्ड द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं। इस कैंप में केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं, आयुष्मान, भारत कार्ड, वोटर कार्ड, लेबर कार्ड समेत कई अन्य सुविधाओं के लिए मौके पर ही फॉर्म भरे गए और कार्ड बनाए गए। इस कैंप में विशेषज्ञ टीम द्वारा लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कैंप में भाजपा मंडल खरड़ के प्रधान राकेश कुमार गुप्ता उर्फ बंटी, राजू, नरिंदर राणा, विपन जैन, प्रीती राणा, अंचल गर्ग, विशाल शाही, संजना, कर्ण सिद्वू, प्रेरणा तथा ममता समेत अन्य सदस्य और वर्कर भी उपस्थित थे।