फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख कत्लेआम के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भाजपा कर रही काम : संजीव वशिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सिख कत्लेआम के पीड़ितों के कल्याण, उन्हें न्याय दिलाने और राहत पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि कांग्रेस के शासनकाल में सिख नरसंहार के दो आरोपियों को सजा देना तो दूर, कांग्रेस ने उन्हें बरी कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद इन मामलों की दोबारा जांच हुई और नरसंहार के दो कांग्रेस नेताओं को सजा मिली। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह पहली बार है कि किसी व्यक्ति के बरी होने के बाद उसकी दोबारा जांच हुई और उसे सजा मिली। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है, तो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सबसे पहले सिख नरसंहार के पीड़ितों को राहत दी। उनके परिजनों को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी घोषणा की है कि हरियाणा सरकार हरियाणा में रहने वाले सिख नरसंहार पीड़ित 121 परिवारों में से प्रत्येक के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें