फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा दो दिन के भीतर जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर निगम चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के नाम शार्टलिस्ट कर फाइनल कर दिए हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची एक दो दिन में जारी कर दी जाएगी। यह जानकारी भाजपा द्वारा नियुक्त किए जिला चुनाव प्रभारी केडी भंडारी ने नेताओं के साथ बैठक के दौरान दी। भंडारी ने कहा कि भाजपा की ओर से पूरे पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ा जा रहा है। सभी 50 वार्डों में से उम्मीदवारों के नाम शार्टलिस्ट कर लिए गए हैं। मंजूरी के लिए नाम प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा फाइनल किए जाएंगे। हर वार्ड में से दो से लेकर पांच उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट की है। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव वशिष्ट, पूर्व जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी और पूर्व पार्षद अशोक झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें