फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-अकाली गठबंधन पंजाब के विकास-शांति के लिए ऐतिहासिक : गिल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह गिल ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन का स्वागत किया। उन्होंने इसे पंजाब की अमन-शांति और विकास के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया। गिल ने कहा कि राज्य के मौजूदा हालात में दोनों दलों का एकजुट होना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब नशे, गैंगस्टरवाद, बेरोजगारी, किसान संकट और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। इन समस्याओं से निपटने के लिए मजबूत नीतियों और संयुक्त प्रयासों की जरूरत है। गिल ने युवाओं को रोजगार, किसानों की आर्थिक स्थिति और व्यापारियों-कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बताया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंजाब के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। दोनों दलों का साझा प्रयास राज्य को विकास और खुशहाली की राह पर आगे ले जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें