डेराबस्सी। पंजाब में बर्ड फ्लू की दहशत के बीच डेराबस्सी में भी इसका असर दिखने लगा है। इसके मद्देनजर पशुपालन विभाग ने शनिवार से डेराबस्सी समेत जिले में सैंपल लेने का फैसला लिया है।
सैंपल लेने के लिए विभाग ने तीन टीमें गठित की हैं। इनमें से दो टीमें तहसील स्तर पर काम करेंगी, जबकि एक टीम जिला स्तर पर सैंपल लेगी। तहसील स्तर पर डेराबस्सी और खरड़ में सैंपल लिए जाएंगे। यह टीमें रोजाना करीब 50 सैंपल लेंगी, जिन्हें जांच के लिए जालंधर लैब भेजा जाएगा। यह जानकारी पशु पालन विभाग की सहायक डायरेक्टर डॉ. संगीता तूर ने दी।