फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में 4.50 करोड़ की जैव उर्वरक लैब का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब में जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को नकली जैव उर्वरकों से बचाने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मंगलवार को मोहाली के कलक भवन में बायो फर्टिलाइजर टेस्टिंग लैब का उद्घाटन किया। यह लैब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इसके साथ ही राज्य में तीन जैव उर्वरक जांच प्रयोगशालाओं का नेटवर्क पूरा हो गया है। खुड्डियां ने कहा कि इन प्रयोगशालाओं का उद्देश्य किसानों को प्रमाणित और प्रभावी जैव उर्वरक उपलब्ध करवाना तथा नकली उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाना है। इससे रासायनिक खादों पर किसानों की निर्भरता कम होगी और मिट्टी की सेहत सुधरेगी। बठिंडा और गुरदासपुर में भी ऐसी प्रयोगशालाएं पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं। ये लैब उर्वरक नियंत्रण आदेश के नियमों को लागू करने में सहायता करेंगी। साथ ही, जैव उर्वरक बनाने वाली कंपनियों और विक्रेताओं के उत्पादों की गुणवत्ता की जांच भी की जा सकेगी।
विज्ञापन



जैविक खेती को बढ़ावा और गुणवत्ता नियंत्रण

इन प्रयोगशालाओं से पंजाब की जलवायु और कृषि परिस्थितियों के अनुकूल जैव उर्वरकों की किस्में विकसित करने के लिए आंकड़े मिलेंगे। खुड्डियां ने बताया कि वर्ष 2025-26 तक पंजाब में लगभग 30 हजार एकड़ क्षेत्र में प्रमाणित जैविक खेती की जा रही है। ऐसे में उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस अवसर पर डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, कृषि विभाग के अतिरिक्त सचिव लतीफ अहमद और कृषि निदेशक गुरजीत सिंह बराड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें