फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनों से मुक्ति के लिए मोबाइल से भरें बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बिजली बिल भरने के लिए लंबी लाइन में लगना अब बीते समय की बात हो जाएगी। लोग मोबाइल से सुविधा अनुसार एक माबाइल एप डाउनलोड कर आसानी से बिल भर पाएंगे। वहीं उसका सारा रिकॉर्ड भी उनके पास रहेगा। विभाग द्वारा करीब आठ मोबाइल एप कंपनियों से टाईअप करने के कारण ऐसा संभव हो पाया है। इसके अलावा विभाग न अपनी वेबसाइट पर बिल भरने के लिए गेटवे तक दिया हुआ है। इतना ही नहीं कई मोबाइल एप तो ऐसे हैं जिनके माध्यम से बिल भरने पर करीब एक हजार रुपये तक का कैश बैक भी मिलता है। यही नहीं इन एप पर बिल भरने पर चार्जेस तक नहीं है।
विज्ञापन

पंजाब भर में पावरकॉम के लाखों उपभोक्ता है लेकिन सभी जगह बिलिंग मशीन लगाना या दफ्तर खोलना संभव नहीं है। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए विभाग ने जहां अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन बिल भरने की सुविधा दी गई है। वही भारत बिलपे, भीम एप, उमंग, फोनपे, एमाजोन, पेटीएम, गूगलपे, एम-पैसा आदि से टाईअप किया हुआ है। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर, सेवा केंद्र व आधार सेंटर पर भी पेमेंट हो पाएगी। वहीं, पंजाब गवर्नमेंट के सेवा केंद्रों से भी बिजली बिल की अदायगी की जा सकती है।
खरड़ में मशीन बंद, घंटों लाइनों के चक्कर
शहर के अधिकतर लोगों को मोबाइल एप से बिल भरने संबंधी ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं बिजली विभाग भी इस संबंधी जागरूक नहीं करता है। वहीं खरड़ बिजली विभाग के ऑफिस में लगी ऑनलाइन बिल भरने की मशीन कई दिन से खराब है। इस कारण लोगों को अब लाइनों में लगकर बिल भरना पड़ता है। रोजाना सैकड़ों लोग बिल भरने आते हैं लेकिन बिल भरने के लिए एक ही काउंटर है। वरिष्ठ नागरिकों या महिलाओं के लिए अलग से कोई काउंटर नहीं है। लोगों ने विभाग को इस तरफ ध्यान देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें