फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशा मुक्त पंजाब अभियान में शामिल हुए बाइकर्स

विज्ञापन
अ​भियान में शामिल बाइक। संवाद 
विज्ञापन
मोहाली। इको बाइकर्स क्लब ने नशा मुक्त पंजाब अभियान के तहत ‘फरवरी लव मंथ राइड’ का आयोजन किया। क्लब के एडवेंचर राइड संयोजक मोहित राजल ने बताया कि यह राइड श्री राम भवन खरड़ से शुरू होकर कुराली, सिसवां, बरोटीवाला, हरिपुर होकर अर्की, हिमाचल प्रदेश में संपन्न हुई। इस राइड में हर आयु वर्ग के बाइकर्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

क्लब की मेंटर नीलम तांगड़ी ने कहा कि इको बाइकर्स क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है। इस प्रकार की राइड्स के माध्यम से क्लब युवाओं को एक मंच प्रदान करता है। इस मौके रोड मार्शल हेड अमनदीप गर्ग, वित्त सचिव गगन शर्मा, क्लब के संस्थापक रोहित मिश्रा, डाॅ. प्रतिभा मिश्रा, प्रभजोत सिंह, दीप्ति शर्मा, विश्वजीत सिंह, दिव्या शर्मा, जतिंदर कुमार, प्रीति शर्मा, किरण गर्ग, शैंकी राजपूत और तिलक राज प्रेस सचिव भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें