फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पिस्टल दिखाकर डिलीवरी बाॅय से बाइक लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनेटा चौकी इलाके में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक डिलीवरी बाॅय को पिस्टल दिखाकर बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित अमित कुमार (29) निवासी सहारनपुर (उत्तर-प्रदेश) ने पुलिस को बताया कि वह फेज-5 मोहाली स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है और फूड डिलीवरी का काम भी करता है। 23 दिसंबर की रात वह सेक्टर-109 स्थित बर्गर किंग से ऑर्डर लेकर सेक्टर-108 ईमार के लिए गया था। डिलीवरी देने के बाद जब वह रात करीब सवा 11 बजे रायपुर कलां बस अड्डे के पास पहुंचा, उसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक के आगे वाहन अड़ा दिया। पीड़ित के अनुसार एक युवक ने पिस्टल निकालकर उसकी ओर तान दी, जबकि दो अन्य आरोपियों ने उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लूटकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपियों को सामने आने पर पहचान सकता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें