फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार झपटमारों ने दो महिलाओं से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में एक बार फिर बाइक सवार चेन झपटमार गिरोह सक्रिय हो गया है। दो महिलाओं से दिनदहाड़े चेन झपटकर ले जाने में आरोपी कामयाब रहे हैं। गिरोह के शातिरों ने मोहाली फेज-5 और खरड़ के सन्नी एनक्लेव में वारदात की हैं। दोनों मामलों में शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में फेज-5 निवासी इंद्रजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने पड़ोसियों की बेटी के साथ फेज-5 के बाजार में एक दांतों के डॉक्टर के पास से वापस लौट रही थी। जब वह फेज-5 की कोठी नंबर-1793 के पास पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर दो सवार आए और अचानक उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के समय आरोपी इतनी तेजी से फरार हो गए कि वह उनकी बाइक का नंबर तक भी नोट नहीं कर पाई। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरी वारदात सेक्टर-125 सन्नी एनक्लेव में हुई। यहां चेतना शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे वह मार्केट में अकेली दूध लेने गई थी। जब वह दूध लेकर वापस आ रही थी तो तभी अचानक बाइक पर सवार बड़ी तेजी से झपटमार आए और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस वारदात के बाद वह काफी दहशत में आ गई थी और बाइक का नंबर भी देख पाई। उनकी शिकायत पर सन्नी एनक्लेव खरड़ चौकी में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें